नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में 3 अप्रैल को डीजे बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी ने गर्भवती महिला की गर्दन पर गोली मार दी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मिसकैरेज हो गया था। 9 अप्रैल यानी रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबर पढ़ने से पहले इस पोल में अपनी राय जरूर दें…
8 महीने की प्रेग्नेंट थी
पुलिस ने बताया कि मामला दिल्ली के सिरसपुर इलाके का है। 3 अप्रैल को यहां रहने वाले हरीश के घर पार्टी थी। उसके घर डीजे बज रहा था। पड़ोस में रहने वाली 8 महीने की प्रेग्नेंट रंजू ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और हरीश ने गुस्से में रंजू पर गोली चला दी।
दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गर्दन में गोली लगने की वजह से महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। उसकी भाभी घटना के वक्त मौके पर मौजूद थी, जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला बिहार की रहने वाली है। दिल्ली में उसका पति मजदूरी करता है। वे किराए के मकान में रहते हैं।
हरीश ने दोस्त की बंदूक से चलाई थी गोली
हरीश ने रंजू पर अपने दोस्त अमित की बंदूक से गोली चलाई थी। आरोपी हरीश डिलीवरी बॉय है और अमित एक मोबाइल रिपेयर शॉप पर काम करता है। पुलिस ने हरीश और अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया था। महिला की मौत के बाद केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।
प्रेग्नेंट महिला की मौत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
राजस्थान में 8 माह की गर्भवती महिला की मौत

राजस्थान के अलवर शहर में NEB थाना क्षेत्र निवासी 8 माह की गर्भवती महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पेट में अचानक दर्द हुआ और सांस लेने में तकलीफ हुई। इस पर उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। रविवार तड़के 4 बजे उसकी हालत अधिक खराब हो गई तो उसे घर से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिला पर चलाए लात-घूंसे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेग्नेंट महिला की लात-घूंसों से पिटाई व नवजात की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। बच्चों से हुए विवाद के दौरान पड़ोसियों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात-घूंसों से हमला कर दिया था, जिससे उसके नवजात की मौत हो गई थी। घटना एक साल पहले की है। पढ़ें पूरी खबर…